बिहार के नवादा जिले के हिसुआ के मिल्की गांव में एक पैक्ट बिस्कुट चुराने का आरोप लगाकर एक 10 साल के बच्चे को बिजली के पोल से बांधकर पिटाई गई। हद तो तब हो गई जब बच्चे को रात भर ठंड में पोल से ही बांधकर रखा गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। सूचना मिलने के बावजूद पुलिस रात में नहीं पहुंची।
सुबह जब पंचायत बैठी तो उसने दोनों पक्षों में सुलह कराई। चोरी का आरोप लगाकर बच्चे की पिटाई करने वाले व्यक्ति ने उसके पिता को उसे अनुशासन में रखने की सलाह दी और फटकार लगाई। जब बच्चा देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद पता चला की वह मिल्की गांव में है। बच्चे के माता-पिता ने शख्स से उनके बच्चे को छोड़ने की गुहार लगाई लेकिन वह नहीं माना और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। हालांकि घटना मिलने के बाद भी पुलिस नही पहुंची।