फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने लॉन्च की पर्यटन वेबसाइट, होटल बुकिंग हुई आसान; जानें क्या है खासियत

Wed, 08 Apr 2026 05:58 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई वेबसाइट शुरू की। इसके जरिए 38 होटलों की ऑनलाइन बुकिंग और पूरी जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे देशी-विदेशी पर्यटकों को ठहरने में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की पहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बिहार आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए एक नई वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम मुख्य सचिवालय स्थित मंत्री कार्यालय में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पर्यटन सचिव निलेश रामचंद्र देवरे और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर भी मौजूद थे।

मंत्री ने बताया कि www.bstdcmis.bihar.gov.in वेबसाइट के माध्यम से पर्यटक अब आसानी से ऑनलाइन होटल बुकिंग कर सकेंगे। इस वेबसाइट को आधुनिक ऑनलाइन बुकिंग सॉफ्टवेयर और प्रबंधन सूचना प्रणाली से जोड़ा गया है, जिससे बुकिंग प्रक्रिया सरल और व्यवस्थित होगी।

इस वेबसाइट के जरिए पर्यटन निगम के नियंत्रण में चल रहे 38 होटलों की जानकारी और बुकिंग सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें लाइसेंस पर संचालित और निगम द्वारा सीधे संचालित दोनों तरह के होटल शामिल हैं। इससे पर्यटकों को बिहार के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर रहने के लिए सही होटल चुनने में आसानी होगी।

विज्ञापन


पढ़ें:  4954 एएनएम को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश बोले- ईमानदारी के साथ काम करें; मंगल पांडेय ने क्या कहा?

मंत्री ने यह भी बताया कि इस प्रणाली को एक प्राइवेट बैंक के सहयोग से बिना किसी सेवा शुल्क के विकसित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, होटल बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। यह बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट से भी जुड़ी हुई है, जिससे पर्यटकों को और अधिक सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग और पर्यटन निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें