फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: स्कूल जा रहे बच्चों पर कहर बनकर टूटी कार, तीन बच्चों को बुरी तरह से रौंदा; तीनों की हालत गंभीर

Wed, 08 Apr 2026 05:44 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के महेशी चौक पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूल जा रहे तीन बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक फरार है, पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
अस्पताल के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महेशी चौक बाजार के समीप आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने से तीन मासूम स्कूली बच्चे इसकी चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अनियंत्रित मारुति एक्सल सिक्स वाहन ने सड़क किनारे जा रहे तीन बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा और इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


पढ़ें: तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव से क्यों कहा- 'यह तो नहीं कहते'; सम्राट-निशांत के लिए दिया मैसेज

घायल बच्चों को आनन-फानन में स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान महेशी गांव निवासी 12 वर्षीय अंश कुमार (पिता मदन पासवान), 16 वर्षीय करुणा कुमारी (पिता मिथलेश साह) और 15 वर्षीय दिव्यांशु कुमार (पिता रंजीत कुमार) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें