फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : महागठबंधन के नेता बोले- देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने की कोशिश, आपातकाल जैसे हालात, 15 जनू को महाआंदोलन

Mon, 29 May 2023 08:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में आपातकाल जैसे हालात हैं। माहौल बहुत खतरनाक स्थिति पर पहुंच गई है। इसलिए पूरा विपक्ष एकजुट हो चुका है। बैठक में यह फैसला लिया गया है कि पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक को-आर्डिनेशन कमेटी बनाई जाए। 
विज्ञापन
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के सभी सातों दल की बैठक हुई। यह बैठक आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आयोजित की गई थी। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने विपक्षी एकता को होने वाली महाबैठक पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि आगामी 12 जून को पटना के ज्ञान भवन में देश के सभी विपक्षी पार्टी के नेता एक मंच पर होंगे। करीब 16 राज्यों के विपक्षी नेता भाग शामिल होंगे। वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में आपातकाल जैसे हालात हैं। माहौल बहुत खतरनाक स्थिति पर पहुंच गई है। इसलिए पूरा विपक्ष एकजुट हो चुका है। बैठक में यह फैसला लिया गया है कि पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक को-आर्डिनेशन कमेटी बनाई जाए। 

विज्ञापन


15 जनू महागठबंधन प्रखंड स्तर पर करेगा आंदोलन
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि 15 जून से महागठबंधन केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा। भाकपा माले के कुणाल ने कहा कि हमलोग एक मंच पर मोदी सरकार का विरोध करेंगे। देश को बाबा के जरिए हिन्दू राष्ट्र बनाने की साजिश हो रही है। महागठबंधन अब एक साथ आकर केंद्र के खिलाफ आंदोलन करेगा। 

केद्र सरकार की साजिश के खिलाफ प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन
इधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि जातिगत जनगणना, महंगाई, बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, किसानों की आय दोगुनी करने की मांग, उन्माद की राजनीति को समाप्त करने, दलित गरीब की आवास एवं खाद्यान्न योजना बंद करने की केद्र सरकार की साजिश के खिलाफ बिहार के सभी जिलों एवं प्रखंडो में आंदोलन किया जाएगा और केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता के बीच बताया जाएगा। भाजपा को किसी भी कीमत पर जनता 2024 में नहीं आने देगी। बिहार के 40 के 40 सीट पर करारा जवाब देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें