फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: शराबबंदी जारी रहेगी, लोगों को समझाना होगा 'पीओगे तो मरोगे', नीतीश कुमार बोले- फिर चलेगा जागरूकता अभियान

Mon, 15 Nov 2021 05:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Liquor Ban in Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर स्पष्ट कर दिया कि वह शराबबंदी के प्रति अडिग हैं। इसका विरोध करने वालों से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में अवैध शराब से हुई मौतों और शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य में शराबंदी लागू रहेगी। इस फैसले पर पुनर्विचार को कोई सवाल नहीं है। उन्होंने कहा कि फिर से जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को बताना होगा कि 'शराब पीओगे तो मरोगे।' 

विज्ञापन


सोमवार को साप्ताहिक जनता दरबार के बाद मीडिया से चर्चा में बिहार के सीएम ने कहा, 'कुछ लोग मेरे खिलाफ हो गए क्योंकि मैंने राज्य में शराबबंदी का आदेश दिया था और मैं इसे लेकर अब भी गंभीर हूं। जो इसका विरोध करते हैं उन्हें बुरा लगता है। यह अलग बात है, उनकी अपनी राय हो सकती है। लेकिन हमने राज्य की महिलाओं व पुरुषों की सुनी, मैं शराब के खिलाफ खड़ा हूं। शराबबंदी से अपराध में कमी आई। हादसे कम हुए।'  

नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए जागरूकता अभियान फिर से चलाया जाएगा। मंगलवार को वह इसे लेकर समीक्षा बैठक करने वाले हैं। राज्य में अपराध बढ़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में अपराध के आंकड़े नहीं बढ़े हैं। यदि कोई घटना होती है तो कार्रवाई की जाती है। प्रशासन व पुलिस सक्रिय है। जहां भी कुछ घटना होती है तुरंत एक्शन लिया जाता है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब बुरी चीज है, पीएंगे तो मरेंगे ही,  यह बात लोगों को बताना होगाी। शराबबंदी को और प्रभावी तरीके से लागू कराया जाएगा। शराबबंदी कानून के पक्ष में बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2016 में इसे लागू किया तब से अपराध एवं हादसे में कमी आई। कुछ लोग हमारे विरोध में हो गए हैं। उन्हें बुरा लगता है लेकिन यह गलत बात है। सभी की सहमति से इस कानून को लागू किया गया था। 16 नवंबर को शराबबंदी कानून से जुड़े हर पहलू की समीक्षा की जाएगी। सभी जिलों के कलेक्टरों व पुलिस अधीक्षकों व अन्य अधिकारियों से इस पर राय ली जाएगी। बैठक में मंत्री भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें