मोदी ने आगे लिखा, 'संयोगवश, लालटेन मूर्ति का लोकार्पण उस दिन हुआ, जब हर गांव को बिजली से रोशन करने वाली एनडीए सरकार 15 वीं वर्षगांठ मना रही है। राजद कार्यालय में उन्हें केवल लालटेन नहीं, बल्कि बदहाल सड़क और चरवाहा विद्यालय की प्रतिमूर्ति भी लगवानी चाहिए थी।
वरिष्ठ भाजपा नेता व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला किया। स्वदेशी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'कू' पर उन्होंने लिखा कि सीएम रहते हुए लालू यादव ने बिहार को सिर्फ घोटाले दिए। राजद कार्यालय में लगा पत्थर का विशाल लालटेन बिहार में लालू राज की विफलता का अधूरा शिलालेख है।
विज्ञापन
मोदी ने आगे लिखा, 'संयोगवश, लालटेन मूर्ति का लोकार्पण उस दिन हुआ, जब हर गांव को बिजली से रोशन करने वाली एनडीए सरकार 15 वीं वर्षगांठ मना रही है। राजद कार्यालय में उन्हें केवल लालटेन नहीं, बल्कि बदहाल सड़क और चरवाहा विद्यालय की प्रतिमूर्ति भी लगवानी चाहिए थी।
केंद्र सरकार में घोषणा मंत्री साबित हुए
भाजपा नेता मोदी ने कहा, 'लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री के रूप में बिहार को घोटाले दिए और केंद्र सरकार में शामिल होने पर केवल 'घोषणा मंत्री' साबित हुए। उन्होंने रेल कारखाना और रेल पुल के लिए बस घोषणाएं कीं, लेकिन जमीन अधिग्रहण, बजट आवंटन और सपनों को पूरा करने तक सारे काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किए।
विज्ञापन
गरीबों की मदद के लिए राजद ने कुछ नहीं किया
मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के समय लालू प्रसाद की पार्टी ने गरीबों की मदद के लिए कुछ नहीं किया, जबकि एनडीए सरकार ने जांच, इलाज, वैक्सीन से लेकर मुफ्त राशन तक देने की व्यवस्था की। केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन की व्यवस्था अगले 4 महीने तक बढाने की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ही गरीबों- किसानों की सरकार है।
चरवाहा विद्यालय भी नहीं चला पाए
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद चरवाहा विद्यालय भी नहीं चला पाए, मेडिकल और इंजीनियरिंग के नए संस्थान खोलना तो बहुत दूर की बात थी। दूसरी तरफ एनडीए सरकार ने स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल-पोशाक देने की योजना लागू की।