पेड़ नीचे बैठक परीक्षा देते दिखे छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
समस्यायों का जल्द ही सुधार किया जाएगा
वहीं प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम ने बताया कि यदुनंदन (वाईएन) कॉलेज दिघवारा तथा होती लाल राम नाथ (एचआर) कॉलेज अमनौर की परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है। कॉलेज संचालन में लगभग छह सौ छात्रों की परीक्षा नियंत्रित करने की क्षमता है। लेकिन, परीक्षा नियंत्रक द्वारा कॉलेज में 1507 छात्रों को परीक्षा के लिए चयनित किया गया था। इस कारण स्थानीय महाविद्यालय प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। क्षमता से अधिक छात्र और छात्राएं होने के कारण मजबूरन छात्रों को टेंट और टेबल कुर्सी की व्यवस्था कर परीक्षा संचालित किया जा रहा है। हालांकि, इस बात की जानकारी जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो परमेंद्र वाजपेई सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को है। लेकिन, इसके बावजूद इस तरह की परिस्थितियों से जिला सहित कई अन्य राज्यों को बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दिखाने का प्रयास किया गया है। ताकि बिहार की बदनामी हो। कुलपति प्रो. परमेंद्र वाजपेई प्रत्येक दिन शिक्षा व्यवस्था और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न तरह की परिस्थितियों से जूझ रहे समस्यायों का जल्द ही सुधार किया जाएगा। लेकिन, इसके बावजूद स्थिति या परिस्थिति जस की तस बनी हुई है।