फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गया के ANMCH में फंदे से झूलती डॉक्टर की लाश मिली; पीजी कर रही थी मुजफ्फरपुर की युवती

Sun, 28 Jul 2024 09:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

ANMCH Gaya : बिहार के प्रतिष्ठित अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गर्ल्स पीजी हॉस्टल में रविवार की सुबह एक डॉक्टर की लटकती हुई लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। एमबीबीएस के बाद यहां से पीजी कर रही महिला डॉक्टर मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी।
विज्ञापन
पीजी हॉस्टल में मिली डाॅक्टर की लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी होस्टल में डॉ. वंदना की लाश मिली है। उनके कमरे में उनकी लाश पंखे से झूलती हुई मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने लोगों की मदद से लाश को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि डॉ. वंदना अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में पीजी कर रही थीं। आशंका है कि उन्होंने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन

कमरे के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कमरे में डॉ. वंदना की लाश पंखे से झूलती मिली
मगध मेडिकल थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। डाॅक्टर वंदना मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी। डॉ. वंदना की शादी 2006 में लव मैरिज हुआ था। वह अपने पीछे पुलिस ने मृतिका के भाई राहुल गुप्ता को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि मगध मेडिकल कालेज अस्पताल के पीजी होस्टल के एक कमरे में डॉ. वंदना की लाश पंखे से झूलती मिली। पंखा के नीचे एक कुर्सी लगी थी, जिस पर एक पैर रखा था, दूसरा पैर कुर्सी पर नहीं था। जब सुबह से रूम नहीं खुला तो पास के कमरे में रह रहे पीजी के छात्रों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो छात्रों ने धक्का दिया। इस वजह से दरवाजा की कुंडी टूट कर गिर गई। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही गर्ल्स हॉस्टल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ वंदना की लाश हॉस्टल के कमरे से मिली। - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल प्रबंधन ने दी परिजनों को सूचना
घटना की खबर मिलते ही अस्पताल के अधीक्षक डाक्टर विनोद शंकर सिंह और डाक्टर केके सिन्हा पहुंच कर जूनियर डाक्टरों से बातचीत कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक डाक्टर वंदना का शव घटनास्थल पर ही रखा गया है। इस संबंध में प्रार्चाय डाक्टर अर्जुन चौधरी ने कहा कि घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर जायजा लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है। परिजनों को इस बात की सूचना दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें