फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार होम गार्ड जवान को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Sun, 02 Apr 2023 09:10 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार होमगार्ड जवान को कुचल दिया जिससे  घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिनेतपुर के पास की है। बीती देर रात चैती दुर्गा पूजा की ड्यूटी करके घर लौटने के क्रम में हुआ हादसा।
विज्ञापन
सदर अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार होमगार्ड जवान को कुचल दिया। जिससे होमगार्ड जवान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिनेतपुर के पास की है। मृतक होमगार्ड जवान की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के कटरमला गांव निवासी स्वर्गीय योगेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र चंद्रचूर सिंह के रूप में की गई है।

विज्ञापन


ड्यूटी से वापस लौटने के क्रम में हुआ हादसा
परिजनों ने बताया कि चैती दुर्गा पूजा में होमगार्ड जवान चंद्रचूड़ सिंह की  ड्यूटी रजौडा में लगी थी। बीती देर रात वह चैती दुर्गा पूजा की ड्यूटी करके  मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस अपने घर कटरमाला जा रहे थे। तभी जीनेदपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार होमगार्ड जवान चंद्रचूर सिंह को जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया । इस घटना में चंद्रचूड़ सिंह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
घटना होते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची ।घटनास्थल पर पहुँचने पर पुलिस ने पाया कि चंद्रचूड़ सिंह की मौत हो चुकी थी । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


वही थे घर के कमाऊ व्यक्ति
चंद्रचूड़ सिंह की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक होमगार्ड जवान चंद्रचूड़ सिंह के दो पुत्र एवं तीन पुत्री है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के वही एक कमाऊ व्यक्ति थे। फिलहाल उनकी मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मचा हुआ है । घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें