फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: स्वास्थ्य मंत्री को नहीं पहचान पाए पुलिस अधिकारी, गुस्से में निलंबित करने की दी धमकी

Sat, 15 Feb 2020 11:12 AM IST
देव कश्यप एएनआई, सिवान
विज्ञापन
Mangal Pandey - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को एक पुलिस अधिकारी नहीं पहचान पाया और उन्हें कार्यक्रम में जाने से रोक दिया। इसके बाद गुस्से में मंत्रीजी ने उसे निलंबित करने की धमकी दे डाली।

विज्ञापन





दरअसल, गुरुवार को अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यपाल समेत स्वास्थ्य मंत्री सिवान पहुंचे थे। इस दौरान एक राज्यपाल की सुरक्षा में लगे एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें नहीं पहचान पाने के कारण कार्यक्रम में जाने से रोक दिया। इस पर मंगल पांडे नाराज हो गए और उन्होंने एएसआई गणेश चौहान को निलंबित करने की धमकी दी।

राज्यपाल फागू चौहान की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस हर किसी की तलाशी ले रही थी और वीआईपी के भी अंदर जाने पर बारीक नजर रख रही थी। इसी बीच बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की बारी आई तो ड्यूटी पर तैनात एएसआई गणेश चौहान ने उन्हें कार्यक्रम में अंदर जाने से रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मंत्री मंगल पांडे का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने गुस्से में ड्यूटी पर तैनात एएसआई को जमकर फटकार लगाई और निलंबित करने तक की धमकी दे दी। उन्होंने एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय से एएसआई गणेश चौहान को तुरंत सस्पेंड करने को कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें