फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण विवाद में पहुंचे मंत्री गिरिराज सिंह, हिंदू धर्म के अनुसार कराया शव का दाह संस्कार 

Sat, 15 Feb 2020 09:37 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
गिरिराज सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने एक महिला के शव को विनती कर हिंदू धर्म के अनुसार गंगा घाट पर दाह संस्कार करवाया। हिंदू महिला की मौत के बाद परिजन शव को ईसाई धर्म के अनुसार दफनाने ले जा रहे थे। इसकी खबर किसी ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने परिजनों को हिंदू धर्म के अनुसार दाह संस्कार करने की विनती की। इसके बावजूद परिजन दाह संस्कार के लिए राजी नहीं हुए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने परिजनों को बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के पास ले गए। गिरिराज सिंह ने परिजनों से हाथ जोड़कर शव को हिंदू धर्म के अनुसार दाह संस्कार करने की विनती की। 

गिरिराज ने परिजनों को समझाया कि कुछ धर्म के लोग हिंदुओं को बरगला कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। उन्होंने परिजनों से हाथ जोड़कर सिमरिया स्थित गंगा घाट पर दाह संस्कार करने की विनती की। इसके बाद परिजन दाह संस्कार के लिए मान गए और शव का हिंदू धर्म के अनुसार दाह संस्कार किया। 
विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि बिहार में हिंदुओं को जबरन ईसाई बनाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सरकार सख्त कानून बनाए ताकि कोई लालच देकर ऐसे गलत काम न करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें