फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती पहुंची तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा, कहा - बहुत अच्छा लगा

Sat, 24 Jun 2023 12:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने आयी जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पटना साहिब के तख्त श्री हरमंदिर पहुंची। उन्होंने वहां माथा टेकते हुए आशीर्वाद लिया। तख्त श्री हरमंदिर प्रबंधन कमेटी के लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने आई जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती शनिवार को पटना साहिब के तख्त श्री हरमंदिर पहुंची । उन्होंने कहा कि बिहार आकर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां सभी समुदाय हिंदू, मुसलमान, सिख ,ईसाई सभी एक हैं। महबूबा मुफ्ती ने तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा के दरबार में हाजिरी लगाई, माथा टेकते हुए आशीर्वाद लिया। इससे पहले उनकी  तख्त श्री हरमंदिर प्रबंधन कमेटी के लोगों के द्वारा महबूबा मुफ्ती का जमकर स्वागत किया। प्रबंधन कमेटी के लोगों ने उन्हें सिरोपा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


जोरदार हुआ स्वागत 
तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा पहुंचते हैं प्रबंधन कमेटी के लोगों ने महबूबा मुफ्ती का जोरदार स्वागत किया। प्रबंधन कमेटी के लोगों द्वारा महबूबा मुफ्ती को अंग वस्त्र एवं सिरोपा देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस बीच महबूबा मुफ्ती लगभग 30 मिनट तक पटना साहिब में घूम घूम कर गुरुद्वारा में वहां किए जा रहे सामाजिक कार्यों को देखा और फिर उसकी  जमकर उसकी प्रशंसा की। पत्रकारों से बातचीत के क्रम मे उन्होंने कहा कि बिहार आकर उन्हें काफी अच्छा लगा है।

विपक्षी एकता की बैठक में  शामिल होने आई थी 
आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे मुहिम विपक्षी एकता की बैठक में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबुबा मुफ्ती बिहार के दौरे पर हैं। शुक्रवार को विपक्षी एकता की बैठक समाप्त होने के बाद शनिवार को महबूबा मुफ्ती पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा पहुंची। इससे पहले वह नालंदा भी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें