आरोपी ने कहा कि मैं खुद को मारने आया था। मैं अपनी पत्नी और उसकी मां से बात करने आया था। वो लोग बात नहीं कर रहे थे। मैं अपनी पत्नी को अपने साथ में रखना चाहता हूं। हमारा रिश्ता 10 साल से है। मैंने उनलोगों मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी।
पूर्णिया में भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्ग भोला पासवान शास्त्री की पोती मेघा को हथियार के बल पर घर में बंधक बना लिया। इस घटना को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने दिया। इतना ही नहीं बंधक बनाने से पहले उसने करीब छह राउंड फायरिंग की। मेघा के मायके वालों ने पुलिस से गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस पहुंची और घर को घेर लिया। करीब तीन घंटे तक आरोपी पुलिस को इधर-उधर की बात कर उलझाता रहा। काफी समझाने के बाद उसने दरवाजा खोला। इसके बाद पुलिसिया पूछताछ में उसने जो कहा कि वह चौंकाने वाला था। यह घटना के हाट थाना क्षेत्र के डीआईजी चौक इलाके की है।
मनोहर ने कहा- मैं खुद को मारने आया था
लड़की को सुरक्षित बचाने के प्रयास कर रही पुलिस
मेघा के परिजनों का कहना है कि सोमवार को अचानक मनोहर कुमार झा आया और लगातार छह राउंड हुआ। फायरिंग कर दी और हाथ में पिस्टल लगाते हुए घर में घुस गया और लड़की को बंधक बना लिया। बंधक की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घर को चारों तरफ से घेर लिया है। काफी देर समझाने-बुझाने ने बाद आरोपी पति ने घर का दरवाजा खोला। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।