फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में इश्कमिजाजी पड़ी महंगी, पोल में प्रेमी को बांध कर जमकर की धुनाई

Sat, 14 Jan 2023 01:12 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुज़फ़्फ़रपुर मे रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पोल में बांधकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब जाकर उस आशिक की जान बच पाई। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में लोगों ने प्रेमी को पोल में बांध कर जमकर की धुनाई - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुज़फ़्फ़रपुर मे एक प्रेमी को रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलना इतना महंगा पड़ गया कि लोगों ने उसे पोल में बांधकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब जाकर उस आशिक की जान बच पाई। अब उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  मामला गायघाट थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में गायघाट थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का 22 वर्षीय युवक का गायघाट थाना क्षेत्र के एक दुसरे गांव की लडकी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की फोन पर जमकर बातें होती थी। मौका मिलने पर वे लोगों की नजरों से खुद को बचते बचाते एक दुसरे से छिप-छिपकर मिला भी करते थे। शुक्रवार की रात युवक फिर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। लेकिन कहते हैं न कि हर बार तकदीर साथ नहीं देती है। शुक्रवार की रात  प्रेमिका के घर वालों को इस बात की भनक लग गई। फिर क्या था, युवक जैसे ही प्रेमिका के घर में घुसा वैसे ही परिजनों और ग्रामीणों ने उसे चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिया। फिर उस भीड़ ने पहले उसकी जमकर धुनाई की और फिर उसे बिजली के एक खंभे से बांध दिया। खंभे में बांधने के बाद भी उस युवक की पिटाई होती रही। 

विज्ञापन


वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल 
इतना ही नहीं फिर कुछ ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी की जान बचाते हुए उसे  अपने साथ ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें