एडवांटेज डायलॉग कार्यक्रम में अपनी बात रखतीं मेयर सीता साहू।
- फोटो : सोशल मीडिया।
मेयर बोलीं- पटना के नागरिकों को हर तरह की सहूलत देंगे
इस अवसर पर मेयर सीता साहू ने भी खुर्शीद अहमद को मुबारकबाद दी और हर मुमकिन मदद करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि पटना के नागरिकों को हर तरह की सहूलत देंगे। एडवांटेज सर्विसेज द्वारा एक पहल के एपिसोड 3 के प्रख्यात पैनलिस्टों में डॉ. सत्यजीत सिंह अध्यक्ष सीआईआई भारतीय उद्योग परिसंघ बिहार चौप्टर, आरएन सिंह पूर्व अध्यक्ष ठीवीसी, पूर्व बीठी पावर ग्रिड, केपीएस केशरी अध्यक्ष बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, विष्णु चौधरी प्रख्यात वास्तुकार, मणिकांत अध्यक्ष बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ बिहार और इनके साथ एंकरिंग में मिशा बाजवा चौधरी प्रसिद्ध टीवी एंकर थीं। सभी पैनलिस्ट ने अपनी सोच और तजुर्बा के आधार पर आधारभूत संरचना-मजबूत बिहार का निर्माण के विषय पर उपस्थित लोगों के साथ अपनी जानकारी साझा किया।