फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Firing: पटना के राम कृष्ण नगर में फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, आरोपियों की तलाश जारी

Sat, 12 Nov 2022 11:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बिहार में फायरिंग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पटना के राम कृष्ण नगर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लगी है। गोलीबारी की घटना के अपराधियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इंस्पेक्टर शंभु नाथ सिंह ने बताया कि "सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना के मुताबिक, दो लोगों को गोली लगी है। वर्चस्व को लेकर यह घटना हुई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।"

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इससे पहले अक्तूबर में बिहार के बेगूसराय में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि नौ अन्य घायल हो गए थे। पुलिस के बताया था कि फायरिंग की घटनाओं के पीछे दो बाइक सवार हमलावर जिम्मेदार हैं। इस बीच, बेगूसराय जिले में अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति के मारे जाने और नौ अन्य के घायल होने के एक दिन बाद बिहार पुलिस ने सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें