बेतिया में कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण विकास विभाग, सीतामढ़ी) की गाड़ी और एक ईख लदे ओवर लोडेड ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। घटना बगहा जिले के रामनगर ओवरब्रिज की है। मृतक की पहचान ट्रैक्टर चालक सेमरा थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव निवासी हंसा राम के पुत्र ललन राम 36 वर्षीय के रूप मे कि गई है। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो जिनका इलाज नर्सिंग होम में चल रहा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटनास्थल पर घंटों आवागमन बाधित रहा।
तीन लोगों का इलाज चल रहा
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार के रात रामनगर की तरफ से कार्यपालक अभियंता अपने परिवार के साथ अपने निवास स्थान लौरिया थाना क्षेत्र के डुमरा देवराज से रामनगर जा रहा थे। विपरीत दिशा से एक ईख लोड ट्रैक्टर भी आ रहा था। इसमें ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसको आननफानन में स्थानीय लोगों तथा पुलिस के सहयोग से घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए। यहां इलाज के दौरान डाॅ चंद्रभूषण ने मृत घोषित कर दिया। वही अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है।
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन जब्त
इधर, घटना की सूचना पर पहुंची नगर परिषद और हरी नगर शुगर मिल की जेसीबी ने काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर सड़क पर आवागमन शुरू कराया। बता दें कि कार्यपालक अभियंता लौरिया थाना क्षेत्र के डुमरा देवराज के रहने वाले हैं जो सीतामढ़ी पोस्टेड हैं। रामनगर थानेदार अनंत राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल को भेजा गया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए रविवार के सुबह अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दी है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।