फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Results 2020: जदयू-भाजपा के घर को आग लगी घर के 'चिराग' से

Tue, 10 Nov 2020 09:52 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चिराग पासवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान लोजपा ने जदयू और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। अब जब नतीजे सामने आ रहे हैं तो लोजपा की उस ललकार से जदयू को होने वाला नुकसान साफ नजर आ रहा है। दरअसल, चुनाव विश्लेषकों का मानना है कि बिहार के नतीजों में जदयू तीसरे नंबर पर है औेर वह 50 सीटें भी नहीं जीत पा रही है। इसकी एकमात्र वजह चिराग पासवान हैं। अगर वह जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ते तो शायद नतीजा कुछ और ही होता। हम 6 सीटों के गणित से आपको समझाते हैं कि कैसे घर के 'चिराग' से ही घर को आग लग गई और नीतीश के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे?
विज्ञापन


लोजपा ने ऐसे बिगाड़ा जदयू-भाजपा का खेल
गौरतलब है कि चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के खिलाफ जाकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा था और जदयू के खिलाफ कुल 134 सीटों पर लोजपा प्रत्याशी उतारे थे। अब वोटिंग के आंकड़ों से साबित हो गया है कि भले ही लोजपा एक भी सीट नहीं जीत पाई है, लेकिन उसने जदयू और भाजपा का खेल बिगाड़ दिया। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी कहा कि अगर लोजपा साथ मिलकर लड़ती तो हम 150 सीटें आसानी से जीत लेते। 

Bihar Election Results Live: राजद नेता मनोज झा का बड़ा आरोप, बोले- लोकतंत्र लावा बनकर फूटेगा
विज्ञापन


महुआ में लोजपा ने पहुंचाया नुकसान
महुआ विधानसभा क्षेत्र सीट पर राजद ने राकेश रौशन को टिकट दिया, जिन्हें अब तक की गिनती में 30 हजार से ज्यादा वोट मिले। जदयू ने यहां आसमां परवीन पर दांव खेला, जिन्होंने 24 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए। ऐसे में राकेश रौशन की जीत पक्की है। दरअसल, महुआ में लोजपा उम्मीदवार संजय कुमार सिंह को करीब 12 हजार वोट मिले हैं। ऐसे में अगर लोजपा जदयू के साथ रहती तो शायद नतीजा कुछ और ही होता। 

मटिहानी में भी हारी जदयू
बेगूसराय जिले की मटिहानी सीट पर भी महुआ जैसे ही हालात हैं। मटिहानी सीट पर सीपीआई उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह को जीत मिली है। उन्हें 37 हजार से ज्यादा वोट मिले, जबकि जदयू के बोगो सिंह 31 हजार वोट ही हासिल कर सके। यहां लोजपा के राजकुमार सिंह के पक्ष में 26 हजार से ज्यादा लोगों ने वोटिंग की। लोजपा यहां भी जीत तो नहीं पाई, लेकिन उसने जदयू को करारी चोट जरूर दे दी।

11 राज्यों की 59 सीटों पर हुए उपचुनाव, भाजपा ने 40 पर मारी बाजी

महिषी में भी बिगड़ा जदयू का खेल
महिषी विधानसभा सीट पर राजद के गौतम कृष्ण ने जीत हासिल की, जिन्हें 47 हजार से ज्यादा वोट मिले। वहीं, जदयू के गुंजेश्वर को 45 हजार से ज्यादा वोट मिले। लोजपा के उम्मीदवार ने इस सीट पर करीब 7 हजार वोट काट लिए, जिससे जदयू का खेल बिगड़ गया।

मंत्री कृष्णनंदन वर्मा को मिली मात
जहानाबाद सीट से जदयू के मंत्री कृष्णनंदन वर्मा को मात मिली है। उन्हें कुल 35 हजार 242 वोट मिले, जबकि राजद के सुदय यादव ने 63 हजार 225 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। लोजपा की इंदु देवी कश्यप के पक्ष में 20 हजार से ज्यादा वोट पड़े।
विज्ञापन


Bihar Election Result 2020 : चुनाव आयोग ने कहा, कोरोना की वजह से नतीजों में हो रही देरी

लोजपा साथ देती तो जीत जाते कुर्था
अरवल जिले की कुर्था विधानसभा सीट पर जदयू को लोजपा के कारण हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर राजद के बागी कुमार वर्मा ने चुनाव जीता। उन्होंने जदयू के सत्यदेव कुशवाहा को करीब 8 हजार वोटों से हराया। यही 8 हजार से ज्यादा वोट लोजपा उम्मीदवार भुवनेश्वर पाठक के पक्ष में डाले गए। 
 
नोखा में लोजपा ने काटे 11 हजार वोट
नोखा विधानसभा सीट पर राजद की अनीता देवी को जीत मिली है। जदयू उम्मीदवार नागेंद्र चंद्रवंशी को 41 हजार से ज्यादा वोट मिले, लेकिन वह चुनाव हार गए। इस सीट पर लोजपा के कृष्णा कबीर ने 11 हजार से ज्यादा वोट काटे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें