shreyasi singh
राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक किया अपने नाम
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2014 में रजत पदक जीतने वाली इस 29 वर्षीय निशानेबाज ने कहा था कि उनका हमेशा से राजनीति के प्रति झुकाव रहा है। मैं 2009 से अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार करती आई हूं। फिर 2010, 2014 और 2019 में अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार किया। वहीं, उन्होंने बिहार और बिहारी को लेकर कहा था कि बिहारी, बिहार छोड़कर क्यों जाए और दूसरी जगह दूसरे दर्जे के नागरिक की तरह क्यों रहे। यह सही नहीं है।
श्रेयसी ने अपने एक बयान में कहा था कि जब आप राजनीति की बात करते हैं तो विकास की बात होनी चाहिए। सिर्फ मूलभूत ढांचा ही नहीं, बल्कि बहुआयामी विकास। हम बिहार में नौकरी के मौके क्यों नहीं पैदा करते, ताकि हमारे लोग अपने परिवार के साथ यहीं गरिमामय जीवन जी सकें।