फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020 : राजनाथ सिंह बोले-भाजपा और जदयू की जोड़ी सचिन-सहवाग की तरह

Wed, 21 Oct 2020 05:09 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Rajnath singh - फोटो : ANI photo grab
विज्ञापन

राजनाथ सिंह बोले-भाजपा और जदयू की जोड़ी सचिन-सहवाग की तरह

विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भोजपुर जिले के बड़हरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और जदयू की जोड़ी सचिन-सहवाग की तरह सलामी जोड़ी है, इसलिए इस जोड़ी को खारिज मत कीजिए। उन्होंने कहा कि आप ये कह सकते हैं  कि नीतीश कुमार ने, सुशील मोदी ने ये काम किया, ये नहीं किया। लेकिन कोई नहीं कह सकता कि उनपर भ्रष्टाचार का कोई दाग लगा है। 


पटना में योगी बोले- विपक्ष पाकिस्तान से डरता है
वहीं पटना के एक रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता था तो कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से बयान आता था कि हम पाकिस्तान को कुछ नहीं करेंगे क्योंकि वह हमारे ऊपर परमाणु बम से हमला कर देगा। अब पाक पीएम दुनिया भर में भाग रहे हैं कि कहीं भारतीय जवान फिर से न सर्जिकल स्ट्राइक कर दे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को टुकड़ों में तोड़ने के इरादे से भारत के प्रमुख संस्थानों में नारे लगाने वालों को राजद-कांग्रेस द्वारा समर्थन देना, भारतीय राजनीति के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता है। वे फिर से आतंकवाद, नक्सलवाद, उग्रवाद और अलगाववाद फैलाने का इरादा रखते हैं।

योगी ने कहा कि बिहार की आज एक जिम्मेदारी है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में आपने कुछ हद तक कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीती है। लेकिन राजद और कांग्रेस सीपीआई और सीपीआई (एम-एल) को एक नए कोरोना के रूप में आपके बीच लाना चाहते हैं और ये इस वायरस से भी अधिक खतरनाक हैं।




केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के काफिले को दिखाया गया काला झंडा
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के काफिले को भोजपुर जिले के बड़हड़ा में दिखाया गया काला झंडा

योगी ने राहुल और ओवैसी पर किया हमला
बिहार में चुनावी रैली के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और ओवैसी पर जमकर हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौजूदा समय में राहुल गांधी और ओवैसी पाकिस्तान की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्या इन दोनों से देश के हितों की कल्पना की जा सकती है?

 

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि क्या यह दोनों नेता देश का हित करेंगे? उन्होंने कहा कि ये दोनों कभी भी देश के हित के बारे में नहीं सोच सकते हैं। देश के दुश्मन जो भारत के अंदर आतंकवाद फैला रहा हो, जो उसके हित की बात कर रहा हो, उससे उम्मीद ही क्या कर सकते हैं?

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बिहार में चुनावी रैली कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने बिहार के कहलगांव में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के 25 लाख लोग आयुष्मान भारत स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब राज्य के सभी लोग इस योजना का लाभ उठाएंगे।

इसके अलावा राजनाथ सिंह ने सभी विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि लालटेन फूट गई है और तेल बह गया है। अब ना पंजा चलेगा और ना उनका कोई खेल चलेगा। वहीं भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार में रैली के दौरान कहा कि 2014 से पहले कोई अपना रिपोर्ट कार्ड पेश नहीं करता था।

सार्वजनिक सभाओं में लोगों को अपनी जाति के बारे में बात करने की आदत थी और मतदाताओं से उनकी जाति और क्षेत्र के आधार पर वोट डालने की बात कहा करते थे। लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी ने भारत की राजनीति की परिभाषा को बदला था। 
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी के पोस्टर में लालू नहीं दिखाई दे रहे हैं। मोदी जी की राजनीति ने लोगों को इतना जागरुक कर दिया है कि बेटा अपने ही पिता को पोस्टरों से हटा रहा है। जेपी नड्डा ने कहा कि तेजस्वी जानते हैं कि अगर वो लालू का फोटो पोस्टर में लगाएंगे तो वो लालटेन युग की याद दिलाता है लेकिन जब हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की बात करेंगे तो एलईडी युग तो वो एलईडी युग को दिलाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें