प्रधानमंत्री मोदी बिहार के पश्चिमी चंपारण में आखिरी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।
पूर्वी चंपारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी रैली को संबोधत कर रहे हैं।
समस्तीपुर में नीतीश और मोदी साझा रैली कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भारत माता की जय के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। कोरोना की बंदिशों के बीच भी इतनी भारी संख्या में आना, ये आपका जोश और उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि नतीजे क्या होने वाले हैं। यहां हर कोने में विजय का विश्वास है, उमंग है, उत्साह है और बिहार के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प मैं देख रहा हूं। पहले चरण में एनडीए ने बाजी मार ली है।
प्रधानमंत्री मोदीने कहा कि कोरोना काल में मतदान को लेकर जारी धारणाओं को बिहार के लोगों ने गलत करार कर दिया। भारी संख्या में लोगो ने मतदान किया। राज्य में एनडीए की सरकार बनने वाली है। भाजपा के लिए, एनडीए के लिए आप लोगों का प्यार कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है।