फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव: सीएम नीतीश ने जारी किया सात निश्चय भाग-2, राज्य में इन मुद्दों पर काम करेगी जेडीयू

Sun, 11 Oct 2020 03:34 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

बिहार में अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी पार्टियों की तरफ से जनता को तमाम तरह के वादें किए जा रहे हैं। इसी बीच, जेडीयू ने सात निश्चय भाग-2 की घोषणा कर दी है। इस निश्चय पत्र के जरिए जेडीयू ने बिहार में विकास कार्यों को लेकर एक खाका तैयार कर लिया है और आगे पार्टी इसका ही अनुसरण करेगी। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी जेडीयू की तरफ से सात निश्चय पत्र की घोषणा की गई थी, इस बार भी इसका एलान कर दिया गया है। 

विज्ञापन


सात निश्चय भाग-2 में जेडीयू इन मुद्दों पर करेगी कार्य

  1.  युवा शक्ति- बिहार की प्रगती
  2.  सशक्त महिला-सक्षम महिला
  3.  हर खेत तक सिंचाई का पानी 
  4.  स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव
  5.  स्वच्छ शहर-विकसित शहर
  6.  सुलभ संपर्कता
  7.  सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा

 



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए इस निश्चय पत्र को जारी किया। उन्होंने कहा, 'लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है। आप सभी को धन्यवाद कि मुझे बिहार की सेवा करने का मौका दिया। मुझे विश्वास है कि आपके सहयोग और आशीर्वाद से सात निश्चय भाग-2 को क्रियान्वित कर हम राज्य को विकास की और ऊंचाईयों तक पहुंचाते हुए सक्षम एवं स्वावलंबी बिहार बनाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: कार कीचड़ में फंसी तो करनी पड़ी बैलगाड़ी की सवारी, अब आईएएस की पत्नी ने थामी 'लालटेन' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें