फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : लालू के करीबी पूर्व MLA के बेटे की गोली मारकर हत्या, मां ने कहा- पिता ने प्रेम-प्रसंग में करवाया मर्डर

Sat, 15 Apr 2023 09:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

औरंगाबाद में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी और अरवल के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह की बेटे दिवाकर सिंह की हत्या कर दी गई। दिवाकर सिंह रात में में अपने दालान सो रहा था। इसी दौरान अपराधियों उसकी हत्या कर दी। अपराधियों ने उसे चार गोली मारी। इससे मौके पर ही दिवाकर की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में कैंप कर ही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी और अरवल के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह की बेटे दिवाकर सिंह की हत्या कर दी गई। दिवाकर सिंह रात में में अपने दालान सो रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। अपराधियों ने उसे चार गोली मारी। इससे मौके पर ही दिवाकर की मौत हो गई। इतना ही नहीं हत्या के बाद अपराधियों ने दिवाकर की लाश को दालान से सटे खलिहान में पुआल के ढेर में छुपा दिया। इधर, गोलियों की आवास सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। दलाल और खून के धब्बे दिखे तो अनहोनी की आशंका होने लगी। दिवाकर भी गायब था। इसके बाद लोग खोजबीन करने लगे। इसी क्रम में पुआल के ढेर में छिपी दिवाकर की लाश बरामद हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। हत्या के बाद दिवाकर की माता का रो-रोकर कर बुरा हाल है। दिवाकर की मां और पूर्व विधायक की पत्नी उषा शरण ने आरोप लगाया कि उसके पति ने ही अपने गुर्गों के साथ मिलकर दिवाकर की हत्या करवाई है। उन्होंने कहा कि उनके पति रविंद्र सिंह का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। उनके प्रेम प्रसंग का विरोध हमलोग (मां-बेटे) करते थे। इसी कारण उन्होंने दिवाकर को मरवा दिया। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन

दिवाकर की मां ने लगाई न्याय की गुहार। - फोटो : अमर उजाला
मांग में पति के नाम का सिंदूर तक नहीं लगाती उषा शरण
पूर्व विधायक की पत्नी उषा शरण ने कहा कि वह अपने पति से 25 वर्षों से अलग रहती है। वह अपने पति के नाम का सिंदूर तक नहीं लगाती है। उन्होंने कहा पति के विधायक बनने के पहले उन दोनों के बीच सबकुछ ठीक था। इस बीच 1995 में रवींद्र पहली बार अरवल से विधायक बने। विधायक बनने के बाद से उनका दूसरी महिला से अवैध संबंध शुरू हो गया। जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने तलाक देने की बात कही। कहा कि वह पति के रहते हुए भी उनकी प्रताड़ना के कारण 25 सालों से मांग में पति के नाम का सिंदूर नहीं लगाती हूं। उषा ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या विधायक के इशारों पर ही की गई है।

रोहिणी आचार्या का ससुराल भी इसी गांव में है
बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू की बेटी रोहिणी आचार्य की शादी इसी गांव में हुई है। पूर्व विधायक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के करीबी हैं। पूर्व वियायक का गांव ही उनकी बेटी रोहिणी आचार्य का ससुराल है। रविंद्र सिंह राजद के टिकट से ही अरवल से दो बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें