फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: आगे निकलने की होड़ में मुंह के बल गिरे डीजीपी सिंघल, 50 मीटर की दौड़ में आईपीएस अफसरों की हौसला अफजाई करने पहुंचे थे

Sun, 06 Mar 2022 05:39 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार



 
विज्ञापन
बिहार के डीजीपी एसके सिंघल दौड़ के दौरान गिर गए। - फोटो : वीडियो स्क्रीन ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसके सिंघल 50 मीटर की दौड़ में मुंह के बल गिर गए। ग्राउंड में पीछे चल रहे आईपीएस अफसरों ने उन्हें उठाया। उसके बाद वह बीच कार्यक्रम से निकल गए। घटना 26 फरवरी की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। बिहार के डीजीपी एसके सिंघल के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, पटना के बीएमपी (बिहार मिलिट्री पुलिस) ग्राउंड में पुलिस सप्ताह के समापन समारोह के दिन 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें सिर्फ आईपीएस अफसरों को दौड़ना था। डीजीपी हौसला अफजाई के लिए दौड़ में शामिल हुए थे। सबसे आगे निकलने की होड़ में वे तेज दौड़ने लगे। इसी चक्कर में वह औंधे मुंह गिर पड़े। इस दौरान डीजीपी को थोड़ी चोट भी लगी और मौके पर ही उपचार किया गया। 

10 मीटर पहले ही लड़खड़ा गए
सभी आईपीएस अधिकारी इस बात से खुश थे कि उनके कप्तान उनके साथ दौड़ लगा रहे हैं। 50 मीटर की इस दौड़ में महज 10 मीटर ही रह गया था। तभी डीजीपी लड़खड़ाकर गिर पड़े। हालांकि, उसके बाद भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें