फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने की मांग फिर से उठी, दिग्गज एक्टर ने कही यह बात

Mon, 19 Feb 2024 05:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बाद बयान के बाद एक बार फिर से लोग सवाल पूछ रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत को आखिर न्याय कब मिलेगा? 
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत आज भी एक पहली है। एक बार फिर से उन्हें इंसाफ दिलाने की मुहिम छिड़ गई है। सुशांत के करोड़ों फैंस सोशल मीडिया पर फिर से आवाज उठा रहे हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर करीब दो घंटे तक सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए #SushantSinghRajput और #SushantSinghRajputJustice ट्रेंडिंग रहा। यूजर्स ने लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत की याद बहुत आती है। आज वह हमारे बीच नहीं हैं। लोग दो-चार दिन कैंडिल मार्च निकालते हैं फिर उसके बाद सब भूल जाते हैं। जो छलावा करके टिके हैं, उनपर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? सोशल मीडिया पर लोग लगातार पूछ रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत को आखिर न्याय कब मिलेगा? आज भी सुशांत के फैंस अभिनेता के लिए न्याय का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


सुशांत होता तो फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ऊंचाई हासिल करता
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को लेकर दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि आज सुशांत होता तो फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ऊंचाई हासिल करता। वह बहुत तेजी से इंडस्ट्री में छा रहा था। दुर्भाग्य है कि इंडस्ट्री का सबसे चमकता सितारा गायब हो गया। आज वह होता तो वह बहुत बड़ा स्टार होता।

2020 में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया
साल 2020 में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत की मौत के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' ओटीटी पर रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में सुशांत के किरदार को हर किसी ने सराहा। दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बयान के बाद एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस अपने पसंदीदा एक्टर को याद करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें