फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News: बेगूसराय में एक नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष का आरोप- दहेज में बुलेट नहीं देने से की हत्या

Sat, 16 Sep 2023 01:05 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज में बुलेट नहीं देने के कारण हत्या कर दी गई है। मामले में पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एक नव विवाहित की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद सदर अस्पताल में जमकर बवाल हुआ। जिसको लेकर लड़की के मायके वालों का आरोप है कि दहेज में बुलेट नहीं देने के कारण लड़की के गले में फांसी लगाकर हत्या कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद सदर अस्पताल में लड़की के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। लड़के के साथ मारपीट पर उतारू हो गये। इस घटना के बाद सदर अस्पताल में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं, काफी समय तक सदर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा पुलिस के सामने चलता रहा। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट वार्ड नंबर 33 स्थित सुदी स्थान की है। मृत महिला की पहचान एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट वार्ड नंबर 33 के रहने वाले सुजीत कुमार की पत्नी रूमा कुमारी (19) के रूप में की गई है। वहीं, लड़की के चाचा पंकज कुमार महतो ने बताया है कि बिहट गांव के रहने वाले सुजीत कुमार के साथ 29 मई 2023 को शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी। इस शादी में जो लड़की वालों की तरफ से बना और लड़के को दिया गया। इसके बावजूद भी लड़के के द्वारा दहेज में बुलेट मांगने को लेकर लड़की के साथ लगातार मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद लगातार कई बार लड़के को समझाया गया। लेकिन इसके बावजूद भी कोई मानने को तैयार नहीं था। आखिरकर बुलेट नहीं मिलने से नाराज होकर पति ने उससे पहले मारपीट की। बाद में उसके गले में फंदा डालकर हत्या कर दी गई।

वहीं, लड़की के पति सुजीत कुमार ने बताया है कि लड़की का मायके में ही किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया कि लड़की को कई बार समझाया, लेकिन इसके बावजूद भी नहीं समझी और लगातार उसे लड़के से बातचीत करती रही। उन्होंने बताया कि कल भी मोबाइल से लड़के से बात कर रही थी। किसी ने इसका विरोध किया तो उससे नाराज होकर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


वह इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने एफसीआई थाना पुलिस को दी। मौके पर एफसीआई थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस मौत से नाराज लड़की के परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। लड़के पर लगातार हत्या का आरोप लगाते रहे। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा। कि यह हत्या थी या आत्महत्या।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें