फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: साइकिल गर्ल ज्योति के पिता की हार्ट अटैक से मौत, पिछले साल गुरुग्राम से लेकर गई थी दरभंगा

Mon, 31 May 2021 04:19 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

 साइकिल गर्ल ज्योति पासवान के पिता मोहन पासवान का हार्ट अटैक से निधन हो गया।  ज्योति पिछले साल कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में अपने पिता को साइकिल पर बिठा कर गुरुग्राम से दरभंगा लाने पर सुर्खियों में आई थी। 
विज्ञापन
साइकिल गर्ल ज्योति पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा की रहने वाली साइकिल गर्ल ज्योति पासवान के पिता मोहन पासवान का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने सोमवार को पैतृक गांव सिरहुल्ली में अंतिम सांस ली। ज्योति पिछले साल कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में अपने पिता को साइकिल पर बिठा कर गुरुग्राम से दरभंगा लाने पर सुर्खियों में आई थी। ज्योति का परिवार अभी भी गरीबी में रहने को मजबूर है। ज्योति के परिवार ने पिता की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले लॉकडाउन के दौरान जब सबकुछ बंद था, तब लाखों लोगों ने पैदल या किसी संसाधन का जुगाड़ करके पलायन किया था। इसमें ज्योति भी थी। दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के सिरहुल्ली गांव की 13 साल की ज्योति लॉकडाउन के दौरान अपने पिता मोहन पासवान को साइकिल पर बैठाकर गुरुग्राम से 8 दिन में दरभंगा पहुंची थी। इसको लेकर वह देश ही नहीं, विदेशी मीडिया में भी छा गई थी। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने ट्वीट कर जज्बे को सलाम किया था।

जानकारी के मुताबिक, ज्योति के पिता मोहन पासवान के चाचा की मौत 10 दिन पहले हो गई थी। उनके श्राद्ध कर्म के भोज के लिए एक मीटिंग हो रही थी। मीटिंग खत्म होने के बाद मोहन खड़े होते ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मोहन पासवान की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।
विज्ञापन


क्यों पिता को साइकिल पर गुड़गांव से दरभंगा लाई थी ज्योति ?
दिल्ली-एनसीआर में मोहन पासवान ऑटो चलाकर अपने परिवार पालन-पोषण करते थे। जनवरी 2020 में उनका एक्सीडेंट हो गया था। फिर ज्योति अपने पिता के पास देखभाल के लिए चली गई। इस दौरान ही पूरे देश में लॉकडाउन लग गया। इसके बाद 400 रुपये में साइकिल खरीद कर ज्योति अपने पिता को लेकर गुड़गांव से दरभंगा लौटी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें