समस्तीपुर जिले में बंगरा थाना क्षेत्र के बंगरा चौक के समीप एक अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को बंगरा चौक से चाय-नाश्ता कर अपने घर सरसौना गांव एक अधेड़ व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे अज्ञात अपराधी ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। मृतक का पहचान समस्तीपुर जिले के बंगड़ा थाना क्षेत्र के सरसाना गांव के रहने वाले करीब 48 साल के मोहम्मद जफरूल आलम के रूप में किया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सरसौना गांव के रहने वाले मोहम्मद जफरुल बंगड़ा चौक से सरसौना गांव की ओर जा रहे थे। इसी उसी दौरान सुनसान स्थान पर घात लगा बैठे अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने बंगरा चौक के पास शव रखकर एनएच-28 को जाम कर दिया है। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई है। घटनास्थल से पुलिस ने एक 3.3 गोली का खोखा बरामद किया है। घटना के पीछे गांव में जमीन का विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए हैं।