फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीतामढ़ी में घर घुसकर दंपती को अपराधियों ने मारी गोली, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर; विरोध में बवाल

Sat, 06 Jan 2024 02:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

आक्रोशित लोगों ने शहर के मोहनपुर चौक पर मुख्य सड़क जाम कर दिया है। गुस्साए लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में अपराधियों ने दंपती को उनके ही घर घुसकर गोली मार दी। इसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर है। दोनों घर में सो रहे थे, तभी अपराधियों दोनों को गोली मार दी। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के 5 माइल उपमन्यु स्कूल के सामने की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शहर के मोहनपुर चौक पर मुख्य सड़क जाम कर दिया है। गुस्साए लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोग इस मामले में शामिल अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना है कि पुलिस अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करे। अन्यथा प्रदर्शन जारी रहेगा।

आक्रोशित परिजनों को समझाने में जुट गई पुलिस
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सड़क जाम की सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने मामले की छानबीन की। आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत करने में जुट गई। मृत महिला की पहचान गायत्री देवी के रूप में हुई है। उसके जख्मी पति का नाम श्रीनारायण साह है। फिलहाल जख्मी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


हत्या के कारणों का पता लगा रहे पुलिसकर्मी
इधर, हत्या के कारणों के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। इसको लेकर घटनास्थल पर भी पुलिस छानबीन की। पति-पत्नी को गोली मारने की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। गायत्री देवी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात दोनों पति पत्नी घर में सोए हुए थे। इसी दौरान आए बाइक सवार हथियार से लैस बदमाशों इस वारदात को अंजाम दिया है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें