फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नीतीश ने किया सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा, बीते दिन खराब मौसम की वजह से हुई थी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Sat, 20 Aug 2022 09:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सीएम नीतीश के गया में उतरने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। अब सीएम सड़क मार्ग से वापस पटना लौट सकते हैं।
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सड़क मार्ग से नालंदा, शेखपुरा, जमुई एवं लखीसराय ज़िले में हुई कम बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

विज्ञापन


इससे पहले सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की शुक्रवार को खराब मौसम के चलते गया में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। सीएम राज्य में सूखे की स्थिति का जायजा लेने निकले थे। बताया जा रहा है कि नीतीश जहानाबाद, अरवल समेत कई जिलों का हवाई दौरा करने के लिए निकले थे।

इस दौरान खराब मौसम की वजह से उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, बिहार में कम बारिश की वजह से कई जिलों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इस वजह से सीएम नीतीश सूखे के हालातों का जायजा लेने वाले थे।
विज्ञापन


सीएम नीतीश के गया में उतरने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। अब सीएम सड़क मार्ग से वापस पटना लौट सकते हैं। गया के डीएम डॉ. त्यागराजन ने बताया कि खराब मौसम की वजह से गया में सीएम के हेलीकॉप्टर को उतारा गया है। सीएम नीतीश के साथ बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी मौजूद हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक टली
इस बीच जेडी(यू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 अगस्त को होने की खबरें आईं। बताया जा रहा था कि बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, पार्टी ने बाद में इस तरह की किसी बैठक के आयोजन को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें