फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश ने की मोदी की तारीफ, पाक दौरे को कहा सही

विज्ञापन
विज्ञापन
लगता है कि पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच की तल्खियां कुछ कम हो गई हैं, और शायद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


पठानकोट हमले के बीच अपने पाकिस्तान दौरे का विरोध झेल रहे पीएम मोदी को नीतीश कुमार का समर्थन मिला। बिहार सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के पाक दौरे के दौरान पाक पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात का खुले तौर पर समर्थन किया है।

नीतीश ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की पाकिस्तान यात्रा सही थी। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर रिश्तों के लिए उठाए गए ऐसे हर कदम का स्वागत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

#WATCH Bihar CM Nitish Kumar comments on PM Modi's Pak visit https://t.co/wRH6WG4o1l— ANI (@ANI_news) January 8, 2016

#WATCH Bihar CM Nitish Kumar comments on PM Modi's Pak visit https://t.co/wRH6WG4o1l— ANI (@ANI_news) January 8, 2016


Trending Videos

'मेरे बयान का राजनीति से कोई संबध नहीं'

शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान से जब भी बातचीत होती है तो पठानकोट जैसी घटानांए बढ़ जाती हैं।

कहा कि पठानकोट हमले जैसी घटनाओं से डरने की जरूरत नहीं हैं। नीतीश ने याद दिलाया कि जब अटल जी प्रधानमंत्री थे उस दौरान भारत-पाक वार्ता अच्छे दौर में थी, लेकिन उसी बीच कारगिल युद्घ हो गया।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान में कई संगठन और शक्तियां भारत-पाक के बीच बेहतर संबध नहीं चाहती है, और इस मसले को भारत के लोगों को समझना चाहिए।

नीतीश ने आगे कहा कि 'मेरी व्यक्तिगत सोच है कि पाकिस्तान में लोकतांत्रिक सरकार मजबूत इससे पाक में दूसरे अन्य संगठनों, संस्‍थानों का प्रभाव कम होगा, जिससे भारत-पाक संबध बेहतर होंगे। उन्होंने साफ किया कि उनके इस बयान का कोई अलग मतलब न निकाला जाए इसका राजनीति से कोई संबध नही है।
विज्ञापन

मोदी के धुर विरोधी माने जाते हैं नीतीश

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पाक दौरे का समर्थन ऐसे समय किया है जब पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स स्‍टेशन पर आतंकी हमला होने से पाकिस्तान यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधियों के निशाने पर हैं। मोदी को कई दलों का विरोध झेलना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले नीतीश और मोदी के बीच तल्‍खियां पैदा हो गई थी। मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाने के बाद नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता खत्म कर दिया और बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने लालू यादव से हाथ मिला दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें