केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को छह लोगों ने किया नामांकन
बेलागंज और इमामगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को कुल 06 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। इमामगंज से दो और बेलागंज से चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इससे पहले मंगलवार को बेलागंज से एक उम्मीदवार ने नामांकन का पर्चा भरा था।
बेलागंज से कुल 20 एनआर कटे हैं
बुधवार को इमामगंज विधानसभा के लिए सभी स्वाधीनता पार्टी से नीलम कुमारी और पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से प्रभात निरंजन ने नामांकन किया। वहीं बेलागंज विधानसभा से किसान संघर्ष समिति के मंजय कुमार, समाजवादी लोक परिषद के मुन्ना कुमार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के जितेंद्र यादव और राष्ट्रीय जनतांत्रिक मोर्चा के अभिषेक कुमार ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इससे पूर्व मंगलवार को बेलागंज विधानसभा सीट से मात्र एक उम्मीदवार द नेशनल रोड मैप पार्टी ऑफ इंडिया के तबरेज आलम में पर्चा भरा था। इमामगंज विधानसभा से राजद प्रत्याशी रौशन मांझी 25 अक्टूबर को अपना नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे।