फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : शादी समारोह में शामिल होने बहन के ससुराल आया था किशोर, दवा लाने गया तो वापस नहीं लौटा; यहां मिली लाश

Sat, 10 Jun 2023 03:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में एक 16 साल के लड़के की मौत हो गई। वह अपने बहन के घर शादी समारोह में आया था। शनिवार सुबह पर बहन की सास के लिए लिए दवाई लाने निकला था। लेकिन, वापस घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में एक 16 साल के लड़के की मौत हो गई। वह अपने बहन के घर शादी समारोह में आया था। शनिवार सुबह पर बहन की सास के लिए लिए दवाई लाने निकला था। लेकिन, वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन की तो सड़क किनारे उसकी लाश मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह हादसा बोचहा थाना क्षेत्र के कटरा मझौली मार्ग पर उनसर उच्च विद्यालय के पास हुई। लोगों का कहना है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। किशोर की पहचान आदिगोपालपुर पंचायत के आदिगोपालपुर निवासी अशोक पासवान के पुत्र 16 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


राजेश अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। राजेश की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर अफरातफरी की स्तिथि बन गई। स्थानीय लोगो की भिड़ जुट गई। लोगो ने मामले की जानकारी बोचहा पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। 

बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था
परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेश अपने बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। उसके बहन की ननद का पूजा मटकोर हुआ था। आज उसकी शादी थी। इसी दौरान उसके बहन की सास की तबियत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद वह दवा लाने के लिए रामनगर गया था। इस दौरान काफी देर होने तक जब घर नहीं पहुंचा तो स्वजन खोजने के लिए निकले तो देखा कि उनसर उच्च विद्यालय के सड़क किनारे बाइक गिरा पड़ा है। इसके बाद खोज किया तो राजेश पास के झाड़ी में पाया गया। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें