फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB : बिहार बोर्ड ने सक्षमता परीक्षा का परिणाम किया घोषित, कक्षा 6 से 8 का परिणाम ऐसे जानें

Sat, 30 Mar 2024 07:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार बोर्ड ने सक्षमता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षक अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड के वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम देखने के लिए एप्लीकेशन संख्या और जन्म तिथि डालनी होगी। 
विज्ञापन
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की परीक्षा में कुल 23,873 शिक्षक शामिल हुए, जिसमें कुल 22,941 शिक्षक पास हुए। शिक्षक अपने परीक्षा परिणाम को बिहार बोर्ड के वेबसाइट पर देख सकते हैं। रिजल्ट निकालने के लिए शिक्षक वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com पर क्लिक कर उस पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर परीक्षाफल देख सकेंगे। 96.10 प्रतिशत शिक्षक पास किये हैं।

विज्ञापन


जानिए क्या हुआ रिजल्ट
कक्षा 6-8 में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में सम्मिलित 3,034 शिक्षकों में से 2,980 शिक्षक उत्तीर्ण हुए है, जिनकी उत्तीर्णता प्रतिशत 98.22% है। हिन्दी में 4,371 शिक्षक शामिल हुए जिसमें 4,346 शिक्षक उत्तीर्ण हुए । उनके उतिर्नता का प्रतिशत 90.43% है। गणित एतं विज्ञानं में 4551 शिक्षक शामिल हुए, जिसमें 4,489 शिक्षक उत्तीर्ण हुए। उनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 98.64% है। शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा में 2,249 शिक्षक शामिल हुए जिसमें 1,616 शिक्षक उत्तीर्ण हुए। उनकी उत्तीर्णता प्रतिशत 71.85% है। संस्कृत विषय में 1,129 शिक्षक शामिल हुए, जिसमें 1,106 शिक्षक उत्तीर्ण हुए। इस तरह  उनके उत्तीर्णता का प्रतिशत 97.96% है। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 7,080 शिक्षक शामिल हुए, जिसमें 7,021 शिक्षक उत्तीर्ण हुए। इस तरह उनकी उत्तीर्णता प्रतिशत 99.17% है। उर्दू विषय की परीक्षा में 1,459 शिक्षक शामिल हुए, जिसमें 1,383 शिक्षक उत्तीर्ण हुए। इस तरह उनकी उत्तीर्णता प्रतिशत 94.79% है।

कब और कैसे हुई थी परीक्षा
शिक्षक सक्षमता परीक्षा 26 फरवरी से 6 मार्च तक हुई थी। इसमें कुल 150 वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे गये थे, जिसके लिए कुल 2 घंटा 30 मिनट का समय दिया गया था। इस अवधि में तीन भाग मिलाकर कुल में 150 प्रश्न थे। यानी भाग-1 (भाषा) में 30 प्रश्न, भाग-2 (सामान्य अध्ययन) में 40 प्रश्न एवं भाग-3 (संबंधित विषय) में 80 प्रश्न थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कट ऑफ को ऐसे समझें
1.सामान्य (General)-40% अंक
2.पिछड़ा वर्ग (BC)-36.5% अंक
3.अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (EBC)-34% अंक
4.अनु० जाति/अनु० जनजाति (SC/ST)-32% अंक
5.दिव्यांग (Differently Abled)-32% अंक
6.महिला (Female)-32% अंक
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें