फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : 'जदयू ने ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बना दिया सुसाइड बम'- सम्राट चौधरी ने क्यों कही यह बात

Wed, 25 Oct 2023 06:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मानना है कि आप नीतीश कुमार को आतंकवादी घोषित नहीं कर सकते हैं। जनता दल यूनाईटेड द्वारा नीतीश कुमार को सुसाइड बम बनाकर प्रयोग करना अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छिड़ गई है जंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

"बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यूनाईटेड ने ही सुसाइड बम बना दिया है। जनता को जदयू ने ही होशियार किया है इस सुसाइड बम से। मुख्यमंत्री को हम आतंकवादी नहीं कह सकते, लेकिन अब उनकी पार्टी ने ही उन्हें सुसाइड बम बता दिया है। मुख्यमंत्री को खुद इसपर संज्ञान लेना चाहिए।" भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को यह बातें कही। वह जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार के सोशल मीडिया एनिमेशन वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

विज्ञापन




क्या दिखा उस एनिमेशन वीडियो में
25 अक्टूबर को जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया। इसमें लिखा है कि 2024 का राजनीतिक टाइम बम फिट हो चुका है। समय का इंतजार कीजिये। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अहंकारी दशानन के रूप में दिखाया गया है। दिखाया गया कि 2024 में इस दशानन का अंत करने के लिए राजनीतिक टाइम बम फिट कर दिया गया है। इस वीडियो में 2021 से 2024 तक का वर्णन है। इसमें दिखाया गया है कि नीतीश कुमार जी के राजनीतिक टाइम बम से 2024 में केन्द्र भाजपा मुक्त हो जाएगा।

नीरज ने सम्राट के जवाब में डाला वीडियो
दरअसल, यह वीडियो जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में डाला था। सम्राट ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुंभकर्ण, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मेघनाद और लालू प्रसाद यादव को रावण के रूप में दिखाते हुए सोशल मीडिया पर दशहरे की शुभकामना दी थी। इसके जवाब में नीरज ने लिखा कि वह अपने नेता पर किए किसी भी हमले का उसी भाषा में जवाब भी मिलेगा। उन्होंने क्या लिखा- यह भी जानें।

विज्ञापन

भाजपा ने यह पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया। - फोटो : अमर उजाला
सम्राट बोले- आप नीतीश कुमार को आतंकवादी घोषित नहीं कर सकते
सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मानना है कि आप नीतीश कुमार को आतंकवादी घोषित नहीं कर सकते हैं। जनता दल यूनाईटेड द्वारा नीतीश कुमार को सुसाइड बम बनाकर प्रयोग करना अपराध की श्रेणी में आता है। मैं नीतीश कुमार से मांग करता हूं कि आप बिहार के गृह मंत्री हैं और आपमें हिम्मत हैं तो तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। आपकी ही इमेज खराब हो रही है। आप एक मुख्यमंत्री से सुसाइड बम हो गए। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा?
विज्ञापन

जदयू ने जारी किया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विजयादशमी के बहाने सोशल मीडिया पर हंगामा
24 अक्टूबर को भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ट्वीट किया। जदयू ने कहा कि यह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानमर्दन करने का कायराना प्रयास है। करीब पांच घंटे बाद जदयू ने पलटवार किया। सोशल मीडिया  पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि फर्जी राष्ट्रवादी, फर्जी सनातनी, फर्जी पगड़ीधारी, फर्जी नामधारी, फर्जी उम्रधारी, फर्जी डिग्रीधारी व सभी फर्जीवाड़ा का अंत होगा। एक तरफ प्रधानमंत्री मादी जी कहते हैं भारत युवाओं का देश है और दूसरी तरफ युवाओं को अग्निवीर बना दिए, जिसे शहीद होने पर न तो शहीद का दर्जा मिला, न ही अनुकम्पा का लाभ। इसके बाद सम्राट और नीरज के आर-पार की लड़ाई में बात सीएम नीतीश पर आ गई।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें