फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thakur Politics : अब भाजपा विधायक बोले- लफुआ की तरह लगता है मनोज झा, ऐसा बयान देने वालों को तो...

Thu, 28 Sep 2023 03:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News : भाजपा विधायक ने कहा कि कौन है मनोज झा ? राजनीति में यह व्यक्ति लफुआ की तरह दिखता है। मैं उनको चेतावनी देता हूं कि अगर मनोज झा ठाकुरों के खिलाफ बयान देंगे तो सेकंड नहीं लगेगा आपका गला काटकर हाथ में थमा देंगे।
विज्ञापन
भाजपा विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद मनोज झा के द्वारा राज्यसभा में ठाकुरों पर पढ़ी गई कविता को लेकर राजनीतिक जंग छिड़ गई है। इस बयान के बाद विपक्ष में बैठी भाजपा लागातार मनोज झा और उनकी पार्टी राजद पर हमलावर है। वहीं आरा से बड़हरा के भाजपा विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मनोज झा के द्वारा ठाकुरों पर दिए गए ब्यान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए जमकर बोला है। भाजपा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कौन है मनोज झा ? राजनीति में यह व्यक्ति लफुआ की तरह दिखता है। ये कितना बड़ा विद्वान और राजनीतिज्ञ है इसकी जानकारी हमें नहीं है? हमको लगता है कि राजनीति में यह व्यक्ति कहीं ना कहीं एक लफुआ की तरह लगता है। जिस तरह से इनके द्वारा ठाकुरों के खिलाफ जो टिप्पणी की गई है इन्हें मालूम भी है कि ठाकुरों ने जो बलिदान, त्याग और आदर्श का परिचय दिया है वह अविस्मरणीय है।

विज्ञापन




गला काटकर हाथ में थमा देंगे
भाजपा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मैं उनको चेतावनी देता हूं कि अगर मनोज झा ठाकुरों के खिलाफ बयान देंगे तो सेकंड नहीं लगेगा आपका गला काटकर हाथ में थमा देंगे। जबकि ठाकुरों पर बयानबाजी के खिलाफ बोलते हुए बीजेपी विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह का लालू प्रसाद के प्रति प्रेम भी झलका और इस दौरान उन्होंने कहा कि अफसोस ये है कि अब मैं राजद में नहीं हूं, अगर मैं राजद में रहता तो मुझे विश्वास है कि इस बयान पर लालू जी मेरे सामने इस व्यक्ति को बुलाकर खिंच कर एक थप्पड़ इसे जरूर मारते।

मांगनी पड़ेगी माफ़ी वर्ना...
राघवेन्द्र सिंह ने मनोज झा को अपने दिए गए बयान को वापस लेने और क्षत्रियों से माफी मांगने की सलाह देते हुए कहा कि अगर मनोज झा अपने बयान को वापस नहीं लेते और क्षत्रियों से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें क्षत्रियों के आक्रोश का सामना करने के लिए भी तैयार रहना होगा।
विज्ञापन


भूल गए हैं या पूर्वजों ने सिखाया नहीं  
राघवेन्द्र सिंह ने मनोज झा को याद दिलाते हुए कहा कि मनोज झा ये ना भूले कि आज के युग में पंडित जी प्रणाम कहने वाले सिर्फ़ राजपूत ही हैं इसको शायद ये भूल गए हैं या इनके पूर्वजों ने इन्हें सिखाया नहीं है। राघवेन्द्र सिंह ने आनंद मोहन और उनके बेटे के द्वारा ठाकुरों के खिलाफ दिए बयान के प्रतिकार पर कहा कि वो लोग लालू जी से मिलकर मनोज झा को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करें तब सही होगा। अगर हम वहां होते तो इसकी जानकारी तुरंत लालू जी को देकर इसे बाहर का रास्ता दिखवा देते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें