फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : भाजपा नेताओं ने सीएम पर साधा निशाना, बोले- नीतीश कुमार को पीएम बनने की चाहत, पर कोई पूछ नहीं रहा

Mon, 25 Dec 2023 06:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अटल जी आज हमारे बीच नहीं है, हमलोग हर क्षण उन्हें याद करते हैं। जिस तरह से उन्होंने देश का स्वाभिमान जगाया, यह हमलोगों के लिए बहुत अलौकिक है। 
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और पूर्वी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी आज हमारे बीच नहीं है, हमलोग हर क्षण उन्हें याद करते हैं। जिस तरह से उन्होंने देश का स्वाभिमान जगाया, यह हमलोगों के लिए बहुत अलौकिक है। नीतीश कुमार के बयान के सवार पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहारी तमिलनाडु में बदनाम हो रहे हैं। लेकिन, उनकी हिम्मत नहीं कि वह उनसे बात करें। रोज बिहार की इज्जत कम हो रही है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री पद के लिए 2024 में कोई वैकेंसी नहीं है
बिहार में लूट, हत्या में लोग मारे जा रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार समझने के लिए तैयार नहीं हैं। नीतीश को प्रधानमंत्री और संयोजक बनने की चाहत और उन्हे कोई पूछ नहीं रहा। इस बात की उनको पीड़ा है। अगर इंडी एलायंस में सब ऑल इज वेल है तो इतनी उठा पटक क्यों मची है। रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री पद के लिए 2024 में कोई वैकेंसी नहीं है। विपक्षी दल किसी मुगालते में नहीं रहें।

तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे
वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे। जदयू में टूट के सवाल पर बोले नित्यानंद राय ने कहा कि राजद ने जो जंगलराज स्थापित किया था। उसका पार्ट 3 अब बिहार में दिख रहा। बिहार में सैकड़ों अपराध हो रहे हैं। राजद और नीतीश जी की विचारधारा में कोई अंतर नहीं है। लोग बिहार को बदनाम कर रहे हैं। टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी के मिमिक्री के सवाल पर नित्यानंद राय ने कहा कि अब कल्याण बनर्जी बोलेंगे क्या उन्हें नहीं पता कि उपराष्ट्रपति का पद क्या होता है। उन्होंने बहुत ही आपत्तिजनक बात की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें