फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, पीछे के दरवाजे से भागे विधायक

Sun, 18 Aug 2019 08:43 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके आवास पर पहुंची - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को पटना पुलिस गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पहुंची। जैसे ही विधायक को पुलिस के आने की भनक लगी वह घर के पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। पुलिस ने उनके सरकारी आवास से छोटन को गिरफ्तार कर लिया है। छोटन अनंत के करीबी हैं और उसपर हत्या के 22 मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन

 


ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा और सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी के नेतृत्व में पुलिस जब उनके आवास पर पहुंची तो घर का दरवाजा बंद था। पुलिस किसी तरह घर के अंदर दाखिल हुई। इस हफ्ते की शुरुआत में पुलिस ने विधायक के घर पर छापेमारी की थी। जहां उसे एके-47 राइफल और दो बम बरामद हुए थे। अनंत सिंह के ऊपर हत्या और हत्या के प्रयास के दर्जनों मामले पहले से ही चल रहे हैं।
 


पुलिस का कहना है, 'हमने उनकी पत्नी से बात की लेकिन उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया। हम कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।' सिंह पुलिस के रडार में उस समय आए थे जब उनका एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। इसमें वह अपने सहयोगी के साथ मिलकर विरोधी की हत्या की साजिश रचते हुए सुनाई दे रहे थे। इसी कारण पुलिस ने पिछले हफ्ते उनका वाइस सैंपल टेस्ट भी कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें