फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भागलपुर में भाजपा नेता पर हमला, पहले बम फेंका फिर चाक़ू से गोद डाला, स्थिति गंभीर

Tue, 10 Sep 2024 11:41 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता पर हमला किया है। पहले उनपर बम फेंका और फिर बम से घायल होने के बाद उन अपराधियों ने उनके शरीर के कई जगहों पर हमला किया है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घटना में बाद अस्पताल पहुंचे परिजन और दायें भाजपा नेता का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने वार्ड पार्षद पति सह भाजपा नेता पर हमला किया है। अपराधियों ने भाजपा नेता सह जिला प्रवक्ता शशि मोदी पर अपराधियों ने बम से हमला कर दिया। इसके बाद जैसे ही वह जमीन पर गिरे तो अपराधियों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शशि मोदी के गले और सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर हमला किया है। इस घटना में उनके साथी गोलू तिवारी पर भी हमला किया गया है। स्थानीय लोगों ने आननफानन में शशि मोदी को जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया।

विज्ञापन


छेड़खानी करने पर विरोध किया था भाजपा नेता ने 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना रात के करीब 12 बजे की है। लोग कुतुबगंज स्थित गणेश पूजा पंडाल में घूम रहे थे। तभी नशे में धुत कुछ अवारे लड़के महिलाओं पर फब्तियां कसने लगे। इस दौरान उन बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल भी छिन लिया। पंडाल मे मौजूद पार्षद पति शशि मोदी ने यह देखा तो उन्होंने उन नशेड़ियों को रोका, तो वे लड़के इनसे उलझ पड़े। इसके बाद उन लड़कों ने शशि मोदी पर बम फेंक दिए, जिसमें वह घायल हो गये। जमीन पर गिरते भी बदमाशों ने शशि मोदी के गले और सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाक़ू से हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गये। आननफानन में आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर है। 
विज्ञापन


                       

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें