फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राजधानी में व्यवसायी के साथ होने वाला था बड़ा कांड, पुलिस ने दबोचा तो निकला भाजपा नेता का हत्यारा

Tue, 29 Apr 2025 08:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पुलिस को सूचना मिली थी कि राजधानी के एक व्यवसायी के साथ बड़ी घटना होने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को घेर लिया। जब पूछताछ की, तो जवाब सुनकर पुलिस भी भौंचक रह गई। वह शख्स भाजपा नेता की हत्या का मुख्य आरोपी निकला।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भाजपा नेता श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सन्नी मल्लिक उर्फ राजा मल्लिक सहित तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी एसटीएफ ने की है। 

विज्ञापन


पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के श्री गुरु गोविंद सिंह पथ पर सोमवार की भोर में लगभग 4:45 बजे घर से मात्र पचास कदम की दूरी पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने भाजपा नेता व पुजारी श्यामसुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना बाबा (55) को गोली मार दी। आननफानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष ने भी इस घटना का पुरजोर विरोध किया था। बिहार विधान सभा अध्यक्ष ने हत्याकांड पर अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी की बात कही थी।   
विज्ञापन


               

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें