फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir : नीतीश सरकार के मंत्री बोले- राम के नाम पर अक्षत बांट रही भाजपा, आगे राख भी बांटेंगे मोदी के लोग

Sun, 14 Jan 2024 05:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar : प्रधानमंत्री पर तंज कसने वाले बिहार सरकार के राजद कोटे के मंत्री ने अब राम मन्दिर और भाजपा पर तंज कसा है। मंत्री ने कहा कि केंद्र के पास युवाओं को देने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए अक्षत फूल बांटे जा रहे हैं, आगे चलकर अब राख भी बांटा जायेगा।
विज्ञापन
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए विवादित बयान देने वाले बिहार सरकार में राष्ट्रीय जनता दल खेमा के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने एक बार फिर राम मंदिर और भाजपा के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के द्वारा अभी अक्षत और फूल बांटे जा रहे हैं और आगे चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोग राख भी बांटने निकलेंगे।

विज्ञापन


नौकरी देने के बजाय भाजपा बांट रही अक्षत 
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम रोहतास जिले के करगहर और कोचस पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कोचस में महात्मा गांधी एवं डॉ.भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश भर में बांटे जा रहे अक्षत कलश को लेकर बड़ा बयान दिया। सुरेंद्र राम ने कहा कि हम राम मंदिर का विरोध नहीं करते। वर्ष 2014 में केंद्र सरकार ने 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन भाजपा नौकरी देने की बजाय लोगों को अक्षत और फूल दे रही है। इनके पास देने के लिए उसके पास (भाजपा) कुछ नहीं है और अब देश को जलाकर राख भी बाटेंगे।

अक्षत फूल के बाद अब राख भी बंटेगी भाजपा 
सुरेन्द्र राम ने कहा कि कम संसाधन के बावजूद भी बिहार सरकार युवाओं को नौकरी दे रही है, जबकि केंद्र सरकार युवाओं को अक्षत, फूल और राख बांट रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। सुरेन्द्र राम ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपने वादों को भी पूरा नहीं कर सकी तथा देश की संपत्तियों को गुजरात के चंद लोगों के हाथों बेच दिया। केंद्र सरकार के पास अब युवाओं को देने के लिए कुछ नहीं बचा है इसलिए अक्षत फूल बांटे जा रहे हैं और आगे चलकर राख भी बांटा जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें