फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समस्तीपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट, 4 बदमाश ग्रामीण बैंक में घुसे, 15 लाख लूटकर हुए फरार

Wed, 15 Mar 2023 01:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: समस्तीपुर में दक्षिध बिहार ग्रामीण बैंक में 15 लाख की लूट हुई है। बाइक सवार 4 बदमाश बैंक के अंदर घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलॉथ इलाके की है। 
विज्ञापन
दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में छानबीन करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में दक्षिध बिहार ग्रामीण बैंक में 15 लाख की लूट हुई है। बाइक सवार 4 बदमाश बैंक के अंदर घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलॉथ इलाके की है। बुधवार दिनदहाड़े बैंक लूट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। 
विज्ञापन


इस मामले में सदर डीएसपी सेहवान हबीब फखरी ने कहा कि CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। बैंककर्मियों से मामले की जानकारी ली गई है। लूट की राशि का मिलान किया जा रहा है। 15 लाख लूट की बात सामने आ रही है। यह राशि बढ़-घट भी सकती है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

कैश काउंटर और तिजौरी में रखे कैश लूट लिए
बैंक स्टाफ के अनुसार, बुधवार सुबह 10:40 बजे हेलमेट पहले 3 बदमाश बैंक के अंदर घुसे जबकि एक बदमाश गेट पर ही खड़ा रह गया। जब तक हमलोग कुछ पूछते बदमाश ने पिस्टल तान दिया। इसके बाद सभी स्टाफ को कहा कि जमीन पर बैठ जाओ वरना गोली मार दूंगा। इसी बीच दो बदमाशों ने कैशियर और मैनेजर से हथियार के बल पर कैश काउंटर और बैंक की तिजोरी की ताबी ली। इसके बाद लॉकर में रखे 15 लाख से अधिक कैश बैग में भर लिया। बदमाशों ने भागते समय शटर बैंक का शटर भी गिरा दिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें