फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: नशे में धुत बैंक मैनेजर अपनी 13 साल की बेटी से बनाता था संबंध, मां की शिकायत पर गिरफ्तार

Tue, 14 Sep 2021 01:47 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फपुर

सार

बैंक मैनेजर पिछले तीन साल से अपनी ही बेटी के साथ गंदी हरकत कर रहा था। उसने मां व बेटी को किसी से भी यह बात न बताने के लिए जान की धमकी भी दी थी।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की सभी मर्यादाओं को कलंकित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, यहां पुलिस ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैँक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर पर आरोप है कि वह नशे में धुत होकर अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ ही संबंध बनाता था। मां की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


तीन साल से बेटी के साथ बना रहा था संबंध 
बच्ची की मां की ओर से दी गई शिकायत के तहत बैंक मैनेजर 2018 से यह घिनौना काम कर रहा था। वह अक्सर नशे में धुत होकर घर लौटता और बेटी के साथ यह हरकत करता। किसी को भी यह बात बताने पर वह मां व बेटी को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। डर के कारण अभी तक यह बात किसी के सामने नहीं आई। महिला के मुताबिक, आरोपी पिता कुछ साल पहले महिला सहकर्मी के साथ भी अश्लील हरकत कर चुका है। हालांकि, इस मामले को रफा-दफा कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। 

गुपचुप कर ली थी दूसरी शादी
महिला ने आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर ने चुपके से मोतिहारी में ही दूसरी शादी भी कर ली थी। डीएसपी राम नरेश पासवान ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपनी ही बेटी के साथ गलत हरकत करने की बात स्वीकार की है। उस पर लगे सभी आरोपों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें