फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: लॉकडाउन बढ़ा तो तंगी के चलते चालक ने फूंक दी ऑटो, बोला-अब कबाड़ में तो बिकेगी

Thu, 27 May 2021 07:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

देश के कई राज्यों में लॉकडाउन से रोजाना कमाने-खाने वालों की माली हालत खराब कर दी है।  बिहार के पूर्णिया से आई खबर यही संकेत दे रही है कि जमीनी आर्थिक स्थिति विकट है। 
 
विज्ञापन
पूर्णिया में तंगी से परेशान होकर फूंक दी ऑटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी ने देश के जनजीवन को ठप करने के साथ ही आर्थिक स्थिति भी बिगाड़ दी है। बिहार के पूर्णिया में तंगी से परेशान ऑटो चालक ने 25 मई को लॉकडाउन बढ़ने की खबर मिलने के बाद निराश होकर अपनी ऑटो रिक्शा की फूंक दी। उसका कहना है कि वह अब कबाड़ को बेचकर तो कुछ पैसा जुटा सकेगा। 

विज्ञापन


यह घटना पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के मेहबूब खान टोला में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो चालक रवि ने बताया कि वह आठ महीने से परेशान है। दो वक्त का भोजन जुटाना मुश्किल हो रहा है। आर्थिक तंगी के कारण ही पत्नी भी बच्चों को लेकर मायके चली गई।एकमात्र ऑटो रिक्शा था, वह भी खस्ताहाल हो गया था।

कबाड़ के पैसों से चलेगा घर
मायूस रवि ने बताया कि उसके पास न ऑटो रिपेयर कराने के पैसे थे और न ही वह उसे एक्सचेंज में देकर नया ऑटो रिक्शा ले सकता था। जैसे-तैसे उसके सहारे सवारियां ढोकर गृहस्थी चला रहा था। गत दिवस जब लॉकडाउन बढ़ाया गया तो लगा कि अब कहीं से भी पैसा जुटाना मुश्किल होगा, इसलिए उसने ऑटो को पेट्रोल छिड़क कर जला डाला। सड़क पर ऑटो जलता देख तमाशाई भीड़ जमा हो गई, लेकिन गुस्से से उबल रहे रवि ने सबको चलता कर दिया। 
विज्ञापन


परिवार वालों ने भी नहीं की मदद
रवि के अनुसार तंगहाली से जूझते हुए उसने कई बार उसने अपने परिवार वालों से भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने भी लॉकडाउन में उनकी भी हालत पतली होने का हवाला देकर मदद करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें