फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : जमुई में दादा के साथ बराती जा रहे पोते को ऑटो ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

Fri, 12 May 2023 08:59 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई में दादा के साथ बराती जा रहे पोते को ऑटो ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग स्थित कटौना पेट्रोल पंप के समीप की है। मृतक लखीसराय जिले के इटोना गांव निवासी अनिल राय का पुत्र अमित कुमार  है।
विज्ञापन
मृतक अमित कुमार का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में दादा के साथ बराती जा रहे पोते को ऑटो ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग स्थित कटौना पेट्रोल पंप के समीप की है। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के इटोना गांव निवासी अनिल राय के पुत्र अमित कुमार (10) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


शौच करने के दौरान ऑटो ने कुचला
परिजनों का कहना है कि अमित अपने दादा रघु राय के साथ गुरुवार की देर रात स्कार्पियो पर सवार होकर एक बाराती में शामिल होने के लिए जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के धमना काशीकुरा गांव जा रहा था। जमुई- गिद्धौर मुख्य मार्ग के कटौना पेट्रोल पंप के समीप पहुंचते ही कुछ लोग शौच करने के लिए स्कॉर्पियो से उतर गये। इसी दौरान अमित भी सड़क किनारे उतरकर शौच करने लगा। तभी तेज रफ्तार ऑटो ने अमित को टक्कर मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान मौत
घटना के बाद आननफानन में परिजन उसे जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराए। अमित के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट होने की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अमित के दादा ने बताया कि गुरुवार की देर रात स्कॉर्पियो से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के धमना काशीकुरा जा रहे थे। तभी कटौना पेट्रोल पंप के समीप शौच करने के दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी थी। फिलहाल पुलिस पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें