फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में आर्ट कॉलेज के पास अचानक ऑटो में लगी आग, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 31 Mar 2023 12:05 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के आर्ट कॉलेज के पास सड़क के किनारे खड़ी ऑटो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन और पुलिस दोनों घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
आर्ट कॉलेज के पास ऑटो में अचानक लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के आर्ट कॉलेज के पास सड़क के किनारे खड़ी ऑटो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना कोतवाली थाने और अग्निशमन को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन और पुलिस दोनों घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तबतक टेम्पू में सबकुछ जलकर राख हो चूका था। अगलगी के क्या कारण हैं, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह आग शार्ट सर्किट से लगी है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कुछ शरारती तत्वों के द्वारा ऐसा किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


क्या है मामला
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के आर्ट कॉलेज के पास सड़क के किनारे एक ऑटो खड़ी थी। अचानक उसमें आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, आग की तेज लपटों ने टेम्पू को अपने आगोश में ले लिया। कुछ ही देर में ऑटो जलकर राख हो गई। आननफानन में स्थानीय लोगों ने कोतवाली थाना और अग्निशमन को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की दो गाडियां घटनास्थल पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो गई।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
कोतवाली थाने की पुलिस का कहना है कि ऑटो में आग कैसे लगी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। उनको खंगालने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ऑटो में शरारती तत्वों ने आग लगाई गई है या फिर शॉर्ट सर्किट से खुद आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
 
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें