फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मोतिहारी में गैंस एजेंसी से 75 हजार रुपये लूट लिए बदमाश, घटना सीसीटीवी में कैद, तलाश जारी

Thu, 30 Mar 2023 10:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के तहत आने वाले मोतिहारी में लूट की घटना सामने आई है। यहां एक गैंस एजेंसी से लुटेरों ने करीब 75 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। एजेंसी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर गैस एजेंसी में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लूट के दौरान बदमाशों ने काउंटर पर बैठे युवक पर हथियार तानकर वहां रखा हुआ पैसा निकालकर गमछा में बांधे और फरार हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि घटना गुरुवार शाम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रुलही अनुप्रिया गैस एजेंसी की है। बदमाशों ने महज 30 सेकेंड में 75 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अनुप्रिया गैस एजेंसी के काउंटर पर एक युवक बैठा था। इसी बीच बाइक पर सवार तीन बदमाश आने के साथ बाइक चला रहा एक युवक बाइक स्टार्ट किए बाहर रुक गया, दो बदमाश हथियार लेकर एजेंसी में घुस गए। घुसने के साथ दोनों हाथों में हथियार लेकर काउंटर पर बैठे युवक पर तान दिए, जब वह पैसा देने से इनकार किया तो उसे गोली मारने की धमकी देते हुए उसे पीटना शुरू कर दिए। उसके बाद युवक ने पैसा निकालकर उन्हें दे दिया।

तीन अपराधियों ने 75 हजार रुपये लूटा...
मिली जानकारी के अनुसार, 75 हजार रुपये की लूट की बात सामने आई है। मौके पर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। वहीं, गैस एजेंसी मालिक राजमोहन सिंह के तरफ से अभी कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया, घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। मालिक के द्वारा बताया गया है कि 75 हजार रुपये की लूट हुई है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कराई जा रही है। तीन अपराधियों ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें