फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मोतिहारी में 11 हजार की रिश्वत लेते अटर्नी गिरफ्तार, राजस्व कर्मी फरार; दाखिल-खारिज के नाम पर घूसखोरी

Fri, 20 Nov 2026 03:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मोतिहारी में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने दाखिल-खारिज के बदले रिश्वत लेते अटर्नी श्याम कुमार को गिरफ्तार किया। राजस्व कर्मी प्रभात कुमार ने 11 हजार रुपये मांगे थे। कार्रवाई के दौरान वह फरार हो गया। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है।

 

विज्ञापन
भारतीय मुद्रा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मोतिहारी में जमीन के दाखिल-खारिज के एवज में रिश्वत लेते एक अटर्नी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सदर अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मी प्रभात कुमार ने अपने अटर्नी श्याम कुमार के माध्यम से 11 हजार रुपये की घूस मांगी थी। निगरानी टीम ने आरोपी अटर्नी को रिश्वत की रकम लेते ही पकड़ लिया, जबकि राजस्व कर्मी मौके से फरार हो गया। टीम आरोपी राजस्व कर्मी की तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


शिकायत के सत्यापन पर बिछाया जाल
सदर अंचल क्षेत्र के निवासी रूपेश शर्मा ने अपनी भूमि के दाखिल-खारिज के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन मिलने पर राजस्व कर्मी प्रभात कुमार ने अपने अटर्नी श्याम कुमार के जरिये 11 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ित रूपेश शर्मा ने इस संबंध में सीधे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद टीम ने आरोपों का सत्यापन किया। जांच में रिश्वत मांगे जाने की बात सही मिलने पर निगरानी टीम ने कार्रवाई की योजना तैयार की। तय रणनीति के तहत आर्य समाज मंदिर के पास रिश्वत की राशि के लेन-देन की जगह तय हुई।
विज्ञापन


पढ़ें:  खेसारी लाल पहुंचे अनंत सिंह के घर, बेटी शिवांगी से अंग्रेजी में बातचीत पर भोजपुरी अंदाज में दिया मजेदार जवाब

मौके पर गिरफ्तारी और कर्मचारी फरार
तय स्थान पर रूपेश शर्मा जैसे ही अटर्नी श्याम कुमार को रिश्वत के आठ हजार रुपये देने पहुंचे, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने मौके से घूस के रुपये भी जब्त कर लिए। इस दौरान मुख्य आरोपी राजस्व कर्मी प्रभात कुमार चकमा देकर भागने में सफल रहा।

निगरानी की टीम गिरफ्तार अटर्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ताकि रिश्वतखोरी के इस मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकें। वहीं, फरार राजस्व कर्मी प्रभात कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और निगरानी विभाग की टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


नेता से नजदीकी का आरोप व हड़कंप
धरे गए आरोपी अटर्नी श्याम कुमार के बारे में चर्चा है कि वह मोतिहारी के कद्दावर भाजपा नेता का रिश्तेदार है। उस पर आरोप है कि वह इस रिश्तेदारी और नेता के नाम की धौंस दिखाकर अधिकारियों व आम लोगों से अवैध वसूली करता था। हालांकि, इन दावों और आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें