फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: राष्ट्रगान से हुई विधानसभा सत्र की शुरुआत, भाजपा-सीपीआई विधायकों के बीच जमकर नारेबाजी

Mon, 29 Nov 2021 06:25 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

अब तक केवल राज्यपाल के संबोधन के दौरान ही विधानसभा में बीएमपी के बैंड की धुन पर राष्ट्रगान हुआ करता था। इस बार नई परंपरा शुरू हुई।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। इस बार सदन में एक नई परंपरा की शुरुआत हुई। सत्र का आरंभ राष्ट्रगान से हुई। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आते ही कहा कि सदन की कार्यवाही आरंभ होने के पहले हम सभी राष्ट्रगान के लिए खड़े होंगे। इस पर सभी लोग अपनी सीट से राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े हो गए। राष्ट्रगान का ऑडियो बजाया गया। इसके साथ ही सदन में भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के भी नारे लगाए गए। 

विज्ञापन


राज्यपाल के संबोधन के दौरान ही बजता था राष्ट्रगान
अब तक केवल राज्यपाल के संबोधन के दौरान ही विधानसभा में बीएमपी के बैंड की धुन पर राष्ट्रगान हुआ करता था। राज्यपाल के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करने के दौरान ऐसा होता था। पुराने विधायकों ने कहा कि यह उनके लिए पहला मौका था जब सदन की कार्यवाही के दौरान राष्ट्रगान हुआ। 

बिहार विधानसभा परिसर में राष्ट्रगान के समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों ने ऊंची आवाजा में भारत माता की जय के नारे लगए। जवाब में भाकपा (माले) के विधायकों ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने शोक प्रकाश पढ़ना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें