औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (एससी), बाराचट्टी, बोधगया, गया टाउन, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (एससी), गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुम्बा (एससी), कहलगांव, सुल्तानगंज, अमरपुर, धोरैया (एससी), बांका, कटोरिया (एसटी), बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी (एससी), पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव (एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर (एससी), रामगढ़, मोहनियां (एससी), भभुआ, चैनपुर, चेनारी (एससी), सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकट, अरवल, कुर्था, टेकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, रजौली (सुरक्षित), हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर, वरसलीगंज, सिकंदरा (एससी), जमुई, झाझा, चकाई।
पहले चरण के मतदान में कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा समेत राज्य सरकार के आठ मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है। पहले चरण में जिन अन्य मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है उनमें शैलेश कुमार, जय कुमार सिंह, संतोष कुमार निराला, रामनारायण मंडल, विजय कुमार सिन्हा एवं बृजकिशोर बिंद के नाम शामिल हैं।
अनंत सिंह पर रहेगी खास नजर
पहले चरण के मतदान के दौरान मोकामा विधानसभा क्षेत्र पर खास नजर रहेगी। यहां से बाहुबली अनंत सिंह मैदान में हैं। अनंत सिंह पहले जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे। वे जेडीयू के विधायक भी थे। लेकिन नीतीश के महागठबंधन में शामिल होने के दौर में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विरोध के कारण उन्हें पार्टी से बाहर जाना पड़ा। फिर, उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और मोकामा के विधायक बने। अब वे लालू प्रसाद यादव के साथ हैं। वे मोकामा से आरेजडी के प्रत्याशी हैं।